जोधपुर के बोरानाडा स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गयी. फैक्ट्री में आग लगते ही ऊपर मंजिल पर खड़ा मैनेजर डर के मारे नीचे कूद गया. जानकारी के अनुसार संकारा फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर यकायक धुआं निकलते देख बाहर के लोग चिल्लाने लगे. इसके बाद फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर व अन्य कर्मचारी बाहर निकल आए लेकिन मैनेजर अंदर रह गया. इसके बाद वो घबराकर कर नीचे कूद गया. इसके सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. (ललित सिंह की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2sCef3c
No comments:
Post a Comment