सन टू ह्यूमन एसोसिएशन की ओर से इन दिनों राजस्थान कॉलेज में ध्यान योग साधना शिविर आयोजित किया जा रहा है. योग शिविर में हर दिन सुबह और शाम सैकड़ों की तादात में लोग इस शिविर का लाभ लेने पहुंच रहे हैं. शिविर में योग गुरू परमालय ने साधकों को ध्यान की विभिन्न पद्धतियों और आहार-विहार को लेकर चर्चा की. योग गुरू परमालय ने कहा कि भोजन औषधि की तरह है. इसे जितनी आवश्वयकता हो उतना ही लेना चाहिए. वर्तमान में लोग 40 गुना ज्यादा चीनी का सेवन कर रहे है. जिससे पैंक्रियास प्रभावित हो रहे है. इस शिविर में विभिन्न योग आसन भी कराए जा रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ll7fPi
No comments:
Post a Comment