उदयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंगलवार को वन विभाग और जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान में में विशाल रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया गया. सांसद अर्जुन लाल मीणा, यूआईटी चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली, महापौर चंद्रसिंह कोठारी और जिला कलेक्टर विष्णु चरण मलिक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में शामिल लोगों ने फतह सागर पाल पर आने वाले सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने करने की अपील की. (कपिल श्रीमाली की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2sxZnTw
No comments:
Post a Comment