चित्तौड़गढ़ में एकादश कल्याण महाकुम्भ के उपलक्ष्य में रविवार को वेद पीठ से दुर्ग स्थित कल्ला जी की छतरी तक विशाल आध्यात्मिक जन जागरण कल्याण पदयात्रा में प्रचण्ड गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. भीषण गर्मी के कारण पदयात्रियों ने मध्यरात्रि को ही अपने अराध्य के दर्शन कर ठाकुर जी की छतरी तले दुर्ग के लिए कूच किया. पदयात्रा में कल्याण नगरी, कोटा, झालावाड़, जयपुर, इंदौर, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, नीमच, मनासा, मद्रास, सहित दूरदराज के क्षेत्रों के कल्याण भक्तों के साथ ही मार्ग के लगभग सभी गांवों से हजारों पदयात्री शामिल हुए. (पीयूष मूंदड़ा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JILI6t
No comments:
Post a Comment