श्रीगंगानगर में रविवार की सुबह तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया. पिछले एक सप्ताह से धूलभरी हवा चलने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. बारिश के बाद तेज गर्मी से राहत भी मिली. जिले के अनेक हिस्सों में हुई किसानों के चेहरे खिल उठे. रबी सीजन की बुवाई के समय हुई बारिश से फसलों को भी फायदा होगा. जिला मुख्यालय पर सुबह करीब आठ बजे बारिश शुरू हुई जो कि लगातार आधे घंटे तक होती रही. (राकेश मितवा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JR0Cnb
No comments:
Post a Comment