बीकानेर के श्रीडूंगरढ़ के श्रीपुनरासर हनुमानजी मंदिर के 300 वें स्थापना दिवस पर बुधवार से 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा यात्रा शुरू हुई. कथा शुभारंभ से पहले दोपहर 12 बजे मंदिर में विशेष जोत के साथ बाबा की पूजा अर्चना की गई. इसी के साथ मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं,बच्चियों व पुरुषों ने भाग लिया. क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में हर वर्ष लाखों यात्री आते हैं व मेले के समय तो यहां पूरा बीकानेर उमड़ता है. (रवि विश्नोई की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2MGrTuB
No comments:
Post a Comment