प्रदेश काजी महासभा राजस्थान की ओर से झुंझुनूं के डाक बंगले में बुधवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले से हज पर जाने वालों यात्रियों का सम्मान किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि जमीयत उलमा ए हिन्द के सेक्रेटरी मौलाना हकीमुद्दीनकाजमी ने कहा कि हिन्दुस्तान अलग-अलग कौम रूपी गुलदस्ता है. मुख्य अतिथि कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने कहा कि सभी कौम के लोगों को चाहिए कि वे एक-दूसरे के मजहब का सम्मान करें. महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना शब्बीर अहमद, नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत,भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे. (इम्तियाज भाटी की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2lnrBfA
No comments:
Post a Comment