केन्द्र सरकार की नीतियों से पेट्रोल डीजल गैस आदि की कीमतों में वृद्धि से बढ़ी महंगाई के विरोध में रविवार को मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केन्द्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका. ज्योति नगर थाना इलाके में एचपीसीएल के पास वार्ड 56-57-58 के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पेट्रोल-डीजल की दरों में कटौती करने की मांग की. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा दिनों-दिन बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है. (राकेश गुसाईं की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2tfl7Tv
No comments:
Post a Comment