उत्तर प्रदेश के मथुरा के राया थाना क्षेत्र के भरऊ गांव में 19 जून को दिन दहाड़े तीन लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद आगरा रेंज के आईजी भी घटनास्थल पहुंचे थे और अब ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री खुलासा कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक सुन्दर सिंह की कोई संतान नही थी. उसके हिस्से में 12 बीघा जमीन हड़पने के लिए सुन्दर सिंह के सगे भाई, भतीजे और गांव के एक युवक ने इस ट्रिपल मर्डर हत्याकांड की साजिश रची थी. अपने प्लान के मुताबिक आरोपियों ने पहले तो पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश और भंवर सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद सुन्दर की गोली मार कर हत्या की थी. पुलिस ने सर्विलांस के जरिये इस हत्याकांड का खुलासा किया जिसमें तीन हत्यारोपी चंदन, अनिल और गजराज को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस जांच पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि पुलिस ने इतनी बड़ी घटना का खुलासा मीडिया को बिन बताए कर दिया और आरोपियों को सामने नहीं लाया गया. पूरी कहानी के लिए देखें तफ्तीश.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2KCYLml
No comments:
Post a Comment