उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िल में एक परिवार में रंजिश के चलते एक युवक द्वारा अपने चाचा का कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है. हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं हत्या के कारण के रूप में पारिवारिक संपत्ति का विवाद सामने आ रहा है. कहानी के अनुसार मुन्शीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरवनपुर गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों राम नरेश वर्मा और राजेश वर्मा के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था. छोटे भाई के बेटे ने अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों संग मिलकर चाचा और उसके परिवार को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल परिवार को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राम नरेश की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2KEyHaB
No comments:
Post a Comment