छापर के कालू कल्याण केंद्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया. देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बिदासर के अध्यक्ष पार्थराज सोनी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया. देवस्थान मंत्री रिणवां ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है. उन्होंने प्रदेश सहित कस्बे में विधायक कोटे से करवाए गए कार्यो व उपलब्धियों को गिनवाते हुए कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया. कार्यक्रम में देवस्थान मंत्री रिणवां ने युवा मोर्चा की गठित कार्यकारिणी मे नव नियुक्त पदाधिकारियों का दुपट्टा व मार्ल्यापण कर स्वागत किया. कार्यक्रम मे युवा मोर्चा सहित नगर भाजपा के पदाधिकारी व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2wv8OnU
No comments:
Post a Comment