बीकानेर की शरह नत्थनियान गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने और गोचर की पैमाइश करने की मांग को लेकर मंगलवार को एम.एम.ग्राऊण्ड से जिला कलेक्ट्रेट तक गौभक्तों ने रेली निकली और कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. धरने को सवित सोमगिरीजी महाराज सहित कई गौभक्तों ने सम्बोधित किया. शरह नत्थनियान गोचर भूमि संरक्षण और विकास समिति के अध्यक्ष बृजनारायण किराडू ने बताया कि उक्त नत्थानियान गोचर भूमि विक्रम संवत् 1733 में राजा कर्ण सिंह व सेठ नथमल नत्थाणी ने 27205 बीघा 18 बिस्वा भूमि केवल गौ माता के चरने के लिए छोड़ी थी. लेकिन आजादी के बाद लगातार इस भूमि में से राज्य सरकार की ओर से महाराजा गंगासिंह विवि, ट्रीटमेंट प्लांट, मुरलीधर कॉलोनी,पुलिस फायरिंग रेंज, पीडब्लयूडी, लेबोरेट्री आदि के लिए आवंटन किए जा रहे हैं . सरकार के रवैए को देखकर आम लोगों ने भी सैकड़ों अतिक्रमण पर लिए है. उन्होंने सरकार से गोचर की पैमाइश करने के साथ अतिक्रमणों को हटाने की मांग की है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2N4eUWM
No comments:
Post a Comment