भरतपुर के नगर निगम सभागार में मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों से बचने और उपचार की जानकारी देने के उद्देश्य को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. नगर निगम के आयुक्त राजेश गोयल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई कार्यशाला में बरसात के दिनों में पैदा होने वाले मच्छरों से फैलने वाले डेंगू ,चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे प्राणघातक रोगों से बचने के बारे में जानकारी दी गई. इसके अलावा इन रोगों के लक्षणों और उनके उपचार की भी जानकारी दी गई. कार्यशाला में बताया गया कि रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं. मच्छरों से बचने के लिए गड्ढों, कूलरों सहित अन्य वस्तुओं में भरे पानी को एक सप्ताह में जरूर साफ करना चाहिए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Lv3pTj
No comments:
Post a Comment