बिजनौर जिले में शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. हादसा नजीबाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में देर रात हुआ. बाइक सवार तीनों युवक सैर के लिए निकले थे तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और कुचलने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2nsVcW2
No comments:
Post a Comment