बस्ती जिले में निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पुराने ढर्रे से किया जा रहा था. अम्बेडकरनगर जिले में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री राजभर ने आगे कहा कि लंबे समय से फ्लाईओवर का काम करवा रहे अधिकारी और कर्मचारी निर्माण का कार्य पुराने ढर्रे पर कर रहे थे. बकौल मंत्री, सूबे की नई सरकार बेहतर काम कर रही है, लेकिन काम करने वाली एजेंसियां मामले में लापरवाही बरत रही हैं. उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर हादसे पर जांच बैठा दी गई है और जांच रिपोर्ट आने पर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2nuSM9t
No comments:
Post a Comment