अलवर जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सफाईकर्मियों के द्वारा पिछले 3 दिन से की जा रही हड़ताल से व्यवस्थाएं चरमरा गई है. अस्पताल में गंदगी का आलम बना हुआ है. वहीं महिला अस्पताल बदबू और दुर्गंध की वजह से मरीजों का उनके परिजनों का रहना मुश्किल होता जा रहा है. अस्पताल प्रशासन के द्वाराराजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय और गीतानंद शिशु चिकित्सालय की सफाई का ठेका निजी कंपनी को दिया हुआ है. सफाईकर्मियों ने सीएमओ से वर्ष 2011 से 2014 तक का बकाया BF का भुगतान कराने और समय पर मानदेय का भुगतान कराने की मांग की. (राजेंद्र प्रसाद शर्मा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PAkkHh
No comments:
Post a Comment