उदयपुर में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ हीं कॉलेजो में चुनावी रंगत दिखने लगी है. कॉमर्स कॉलेज में गुरुवार को दो छात्र गुट नारेबाजी करते हुए आमने-सामने हो गए. इस दौरान कुछ छात्र एक-दूसरे से उलझ गए. बिगड़ते माहौल के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर छात्रों को तीतर-बीतर कर दिया. पार्किग में अचानक से हुए लाठीचार्ज से हुड़दंग करने वाले छात्र तो भाग छुटे, लेकिन वहां मौजूद अन्य छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने 3 छात्र नेताओं को भी हिरासत में लिया है. (सतीश शर्मा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PxeFlg
No comments:
Post a Comment