दौसा विधायक मुरारीलाल को मंत्री बनाने के लिए सरपंचों ने किया प्रदर्शन - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 29, 2018

दौसा विधायक मुरारीलाल को मंत्री बनाने के लिए सरपंचों ने किया प्रदर्शन

गहलोत मंत्रिमंडल के गठन को हुए 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी कई विधायकों के समर्थक अपने विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सरपंच संघ की ओर से प्रदर्शन किया गया. इस दौरान दौसा पंचायत समिति के सामने प्रधान डीसी बेरवा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सरपंच एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया. इस दौरान सरपंचों की मांग की थी कि दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा 51 हजार मतों से जीते हैं और भाजपा का गढ़ माने जाने वाली दौसा सीट से 33 साल बाद कोई कांग्रेसी विधायक बना है. ऐसे में गत गहलौत सरकार में मंत्री रहे मुरारीलाल मीणा को इस सरकार में भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए. इस दौरान विधायक समर्थक सरपंचों ने चेतावनी दी कि यदि मुरारीलाल मीणा को मंत्री नहीं बनाया गया तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा. ( रिपोर्ट- आशीष)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SvJsAc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages