डूंगरपुर फेस्टिवल की सफलता के लिए शहर में निकली रैली - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 29, 2018

डूंगरपुर फेस्टिवल की सफलता के लिए शहर में निकली रैली

डूंगरपुर में 29 दिसम्बर से तीन दिवसीय डूंगरपुर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है. नगर परिषद और होटल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को शहर में रैली निकाली गई. नगर परिषद के सभापति केके गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गेप सागर की पाल से रवाना हुई रैली पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी. रैली में सैकड़ों की संख्या में बच्चे शामिल हुए. हिल सिटी डूंगरपुर को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए 29 से 31 दिसंबर तक डूंगरपुर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है. फेस्टिवल को लेकर शहर के पर्यटन स्थलों पर आकर्षक सजावट की गई है. पर्यटकों के मनोरंजन के लिए मेले के साथ कैमल सवारी और बोटिंग के साथ तीन दिनों तक राजस्थानी संस्कृति से रूबरू करवाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2AhWERN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages