राजस्थान के कोटा में स्थित थर्मल पावर स्टेशन इन दिनों वन्य जीवों की सेंचुरी बना हुआ है. थर्मल स्टेशन को भालू और पैंथर अपनी शरणस्थली बना चुके हैं. वन विभाग इन जीवों को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा चुका है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भवन में से तीन भालू एक-एक कर निकल रहे हैं. वह भवन सीआईएसएफ के जवानों का सिक्योरिटी चेक है. बताया जा रहा है कि यह भालू परिवार खाने की तलाश में थर्मल प्लांट के अंदर घुसा था. इसके अलावा प्लांट में एक पैंथर के भी होने का वीडियो वायरल हुआ है. थर्मल प्लांट में वन्य जीवों के वीडियो वायरल होने के बाद यहां के कर्मचारियों में भय का माहौल है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rzPKD3
No comments:
Post a Comment