VIDEO: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन रंभा ने दिया तीन शावकों को जन्म - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, December 9, 2018

VIDEO: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन रंभा ने दिया तीन शावकों को जन्म

राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है. करीब 15 साल बाद जयपुर में किसी बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है. शुक्रवार की रात नाहरगढ़ बायोलॉजिक पार्क में बाघिन रंभा ने तीन शावकों को जन्म दिया है. बाघिन द्वारा शावकों को जन्म देने की खबर को फिलहाल वन विभाग ने गुप्त रखा है. इससे पहले जयपुर में 15 साल पहले 2003 में बाघिन चंदा के 4 बाघ शावकों का जन्म हुआ था, रंभा उन्ही शावकों में से एक है. नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के DCF सुदर्शन शर्मा ने बताया कि बायोलॉजिकल पार्क में ACF जगदीश गुप्ता और उनकी टीम के साथ ही पशु चिकित्सक अशोक तंवर और उनकी टीम बाघिन की गहन निगरानी कर रहे हैं. शावकों का पिता बाघ नहर है जिसे भोपाल से लाया गया था. आपको बता दें कि करीब एक साल पहले बायोलॉजिकल पार्क में शेरनी तेजिका ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनसे राजस्थान में पहली लायन सफारी की शुरुआत हुई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QlWYsM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages