केपीएल-2 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी करौली रॉयल टीम - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 1, 2019

केपीएल-2 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी करौली रॉयल टीम

करौली के राजीव गांधी खेल संकुल के क्रिकेट मैदान पर आयोजित केपीएल- 2 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में करौली रॉयल टीम विजेता रही. करौली रॉयल ने श्रीजी पाराशर पैंथर टीम को 2 रन से पराजित किया. करौली रॉयल ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 174 रन बनाए. जिसके जवाब में श्री जी पाराशर टीम 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी. आफताबुद्दीन को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया. समापन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से आए व्यवसाई सुनील भदौरिया, प्रमुख उद्योगपति अजय सिंह, राज्य क्रीड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवचरण माली, पूर्व प्रधान शकुंतला मीणा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. आयोजन समिति के राजेश सारस्वत ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में दुष्यंत गोदारा को बेस्ट बॉलर, अशोक सिंह को बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड दिया गया. जबकि सुनील खयाली और अशोक सिंह संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2EYIokd

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages