सडला नाडा मामाजी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, वारदात सीसीटीवी में कैद - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 1, 2019

सडला नाडा मामाजी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, वारदात सीसीटीवी में कैद

चोरों ने एक बार फिर मंदिर को निशाना बनाया है. क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर समदड़ी पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है. ताजा घटनाक्रम में रविवार की देर रात लालाना गांव स्थित सडला नाडा मामाजी मंदिर से चोरों ने दानपात्र से हजारों रुपए नकदी चोरी कर ली. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चोर एक के बाद एक सूने मकान एवं मंदिरों को निशाना बना रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. सड़ला नाडा मामाजी जी मंदिर में तीन नकाबपोशों ने मंदिर के दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया. क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. अब तक करीब 15 - 20 चोरियां हो चुकी हैं लेकिन अब तक एक का भी खुलासा समदड़ी पुलिस नहीं कर पाई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2EZzsMq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages