राजलदेसर में 3 घरों से नकदी और लाखों के जेवरात ले गए चोर - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 12, 2019

राजलदेसर में 3 घरों से नकदी और लाखों के जेवरात ले गए चोर

चूरू जिले के राजलदेसर कस्बे में गुरुवार की रात चोरों ने एक बार फिर तीन बंद घरों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया. घटना में नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी हुई है. पहचान के डर से एक घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड भी चोर ले उड़े. घटना राजलदेसर के वार्ड नंबर 22 व 23 की है. वार्ड 22 के मुरली सोनी व वार्ड 23 के शंकरलाल जालान व विनोद खडोलिया के बंद मकान से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी हुई है. चोरों ने विनोद खडोलिया के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग भी पहचान के डर से साथ ले गए. चोरी हुए सामान का अभी पूरी तरह से आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन राजलदेसर में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी की बड़ी वारदात से लोगों में दहशत है. राजलदेसर पुलिस की गश्त को धता बताकर चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि बीते दिनों हुई चोरियों में से एक का भी खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QFtzFy

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages