भरतपुर की जिला कलेक्टर आरुषि मलिक ने सेवर पंचायत समिति में अधिकारियों की बैठक ली, साथ ही बिलौठी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. उन्होंने वैर और भुसावर क्षेत्र का भी दौरा किया और आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए. कलेक्टर आरुषि मलिक को ग्रामीणों ने आवारा गोवंश की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि गोवंश उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं. ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की समस्या बताते हुए सड़क, बिजली, पानी की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने अतिक्रमण की समस्या भी कलेक्टर को बताई , जिस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ के अलावा एसडीएम पुष्कर मित्तल , रसद अधिकारी बीना महावर, सीएमएचओ गोपालराम शर्मा ,सरपंच बहादुर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VMXKyg
No comments:
Post a Comment