शराब ठेकेदार के संग हुई झड़प में गोली चली, दो घायल - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 15, 2019

शराब ठेकेदार के संग हुई झड़प में गोली चली, दो घायल

कोटा के डाबी थाना इलाके में देर रात शराब ठेकेदार और कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में घायल दो युवकों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक घायल रामनिवास ने शराब ठेकेदार के लोगों पर मारपीट करके और गोली चलाने का आरोप लगाया है. डाबी थाना पुलिस इस पूरे मामले में फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है. झड़प के बाद पुलिस ने शराब ठेकेदार और दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. कोटा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. यह पूरा मामला अवैध शराब की बिक्री को लेकर चल रही रंजिश को लेकर बताया जा रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Fxy9DW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages