अलवर जिले के रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी जगत सिंह के बिगड़े बोल लगातार सामने आ रहे हैं. मतदाताओं को संबोधित करते हुए जगत सिंह एक बाद एक विवादित बयानबाजी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जगत सिंह कह रहे हैं कि मतदाताओं को पहले प्यार से समझाओ, बीड़ी का बंडल दो, बोतल दो. इस वीडियो में जगत सिंह वोटरों को प्यार से समझाने, बीड़ी व बोतल देने की बात तो बोल ही रहे हैं, यह भी कह रहे हैं कि नहीं मानने पर ठोकर /जूते (पनहे) दो और अपने काम पर लग जाओ. उन्होंने रकबर खान हत्या मामले के लिए मेव समाज के नेताओं को जिम्मेदार बताया और कहा कि मेव समाज के नेताओ ने उन्हें समझाया नहीं इसलिए ऐसे कांड होते हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने एके 47 से जवाब देने की बात कही थी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SVuK5x
No comments:
Post a Comment