मकर संक्रांति के मौके पर तीर्थ नगरी पुष्कर में भी काफी उत्साह देखा गया. कहीं पतंगबाजी हुई तो कहीं दान-पुण्य का दौर चलता दिखा. लोग कहीं गायों को चारा वितरण कर रहे थे तो कहीं बड़ा का वितरण कर रहे थे. मकर संक्रांति के मौके पर दान का विशेष महत्व माना गया है, जिसकी वजह से तीर्थ नगरी पुष्कर में जगह-जगह दान का दौर देखने को मिला. लोग पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए. जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन का इस दिन विशेष महत्व है इसलिए लोग सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2STsWtH
No comments:
Post a Comment