सादुलपुर के महाराणा प्रताप चौक के पास एक आवारा सांड का आतंक स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रहा है. उसने आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. सुबह से ही वह सांड बेकाबू हुआ है और सामने आने वाले हर इंसान को चोट पहुंचा रहा है. स्थानीय लोगों ने मिलकर चिकित्सकों के साथ सांड को काबू करने के लिए करीब एक घंटे तक ऑपरेशन चलाया तब सांड पर काबू पाया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ALXsyR
No comments:
Post a Comment